mohini mantra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
mohini mantra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 5 जून 2023

वशीकरण की काट।

                 वशीकरण को काटना।

वशीकरण एक ऐसी क्रिया होती है जिससे प्रभावित व्यक्ति अपनी स्थिर मानसिकता खो देता है अर्थात मानसिक स्वतंत्रता खो देता है और हमेशा वशीकरण प्रयोग करता के विषय में ही सोचता रहता है उसी के ख्यालों में खोया रहता है।

चाह कर भी प्रयोग करता के विषय में सोचना बंद नही कर पाता हालात ये हो जाते हैं कि वशीकरण की शक्ति धीरे धीरे पीड़ित व्यक्ति में उच्चाटन के हालात पैदा कर देती है और वशीकरण से पीड़ित व्यक्ति अपने कर्तव्य अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को भूलकर नीच कार्य करने पर मजबूर हो जाता है।

तथा व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा भंग हो जाती है बहुत बार ये शक्ति किसी शारीरिक रोग जैसे सिर दर्द आंखों के आसपास काले घेरे पड़ जाना ,कलेजे में दर्द अथवा बहुत सारे विकृत मनोरोगों जैसे लक्षण पैदा कर देती है यदि समय रहते इसे ना काटा जाए तो ये पीड़ित व्यक्ति जीवन के लिए प्राणघाती साबित होती है।

यदि आपके किसी अपने पर यंत्र मंत्र तंत्र द्वारा किसी ने कोई वशीकरण डाल दिया है और वशीभूत कर लिया है एवं उसके द्वारा कोई अनैतिक संबंध अथवा अनैतिक रिश्ता बनाने की कोशिश करने लगे और आपका कोई अपना वशीकरण के प्रभाव में आकर गलत मार्ग पर चले तो क्योंकि सामाजिक प्रतिष्ठा एक बहुत बड़ी बात है इस लिए उस वशीकरण को काट देना उत्तम कार्य है। 

वैसे तो ऐसी परिस्थिति में आदमी पीछे हट जाता है किंतु कई बार हालात ऐसे होते है कि पीछे भी नही हटा जा सकता। मान लो आपकी अपनी ही संतान की के बहकावे में आकर गलत संगत में पड़ जाए और आपके घर के हालात खराब हो जाएं तो इस अवस्था में आपके पास क्या विकल्प बचेगा बस यही कि वशिकरण को काट दिया जाए।

अगर आप किसी भी तांत्रिक इत्यादि के पास जाते हैं तो ये काम हो ना हो इसकी शंका रह जाती है और धन का जो अपव्यय हो वो अलग आज मैं आपको एक ऐसी युक्ति बताने जा रहा हूँ जिससे वशीकरण का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

इस प्रयोग की सफलता दर 99.9% है लेकिन 0.1% हालात समय एवम परिस्थितियों पर निर्भर करता है। सामान्य तौर पर ये प्रयोग कभी खाली नही जाता अगर लगातार इस के द्वारा बनाया हुआ( तैयार किया हुआ अभिमंत्रित) जल उसी प्रकार कार्य करता है जिस प्रकार साबुन से मैल उतरती है।

इसकी विधि आसान है (कोई रॉकेट साइंस जैसे जटिल नहीं) लेकिन जब आप इस उपाय को करें तो गुप्त रूप से ही करें। गोपनीयता सफलता की सूत्र है ये हमेशा याद रखें।

प्रयोग में प्रयुक्त सामग्री :-एक लकड़ी के दस्ते वाला चाकू,उसे तपाने के लिए आग, और पानी का एक पात्र तांकि गर्म और सुर्ख चाकू को पानी में बुझाया जा सके।

विधि :- एक लकड़ी के दस्ते वाले चाकू को आग में तपाकर सुर्ख कर लें और जब चाकू सुर्ख हो जाये तो 
निम्नलिखित मन्त्र (जोकि पहले से ही याद कर लिया जाना चाहिए) पढ़ते हुए पानी में भुझा लें इसी प्रकार 108 बार भुझावें।

फिर जो पानी तैयार हो जाये उसका प्रयोग वशीकरण के प्रभाव से पीड़ित को पिलाने में करें ये पानी पीड़ित को 21 दिन लगातार पिलावें 101% वशीकरण का प्रभाव जाता रहेगा।

ये मन्त्र सिद्ध है इसलिए इसे याद करने की ही आवश्यकता है हां अगर आप चाहें तो इसे ग्रहण,पर्व अथवा अमावस्या पूर्णिमा पर 108 बार पढ़कर और शक्तिशाली कर सकते हैं। ये प्रयोग मेरे द्वारा सफलता पूर्वक लगभग 50 से 55  लोगों पर किया जा चुका जिसके परिणाम हमेशा ही सकारात्मक मिले।

मन मोहे मनमोहिनी      गढ़ फोड़े हनुमान।
माया तोड़े नार सिंह नाहरी का वीर जवान।

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
नई नई और रहस्यमय साधनाएं एवं व्यवहारिक तन्त्र सीखने के लिए चैंनल को जॉइन करें।
https://youtube.com/@tantravriksha

श्री झूलेलाल चालीसा।

                   "झूलेलाल चालीसा"  मन्त्र :-ॐ श्री वरुण देवाय नमः ॥   श्री झूलेलाल चालीसा  दोहा :-जय जय जय जल देवता,...